سُورَةُ القَارِعَةِ

Al-Qaari'aमहाविपत्ति

मक्की
11 आयतें~2 मिनट

क़यामत के दिन को “खड़खड़ाने वाली आफ़त” नाम देती है और हर जीवन को तराज़ू पर तौलती है — नेकी से भारी, या घातक रूप से हल्का।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

101:1

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ ٱلْقَارِعَةُ

वह खड़खड़ानेवाली!

101:2

مَا ٱلْقَارِعَةُ

क्या है वह खड़खड़ानेवाली?

101:3

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْقَارِعَةُ

और तुम्हें क्या मालूम कि क्या है वह खड़खड़ानेवाली?

101:4

يَوْمَ يَكُونُ ٱلنَّاسُ كَٱلْفَرَاشِ ٱلْمَبْثُوثِ

जिस दिन लोग बिखरे हुए पतंगों के सदृश हो जाएँगें,

101:5

وَتَكُونُ ٱلْجِبَالُ كَٱلْعِهْنِ ٱلْمَنفُوشِ

और पहाड़ के धुन के हुए रंग-बिरंग के ऊन जैसे हो जाएँगे

101:6

فَأَمَّا مَن ثَقُلَتْ مَوَٰزِينُهُۥ

फिर जिस किसी के वज़न भारी होंगे,

101:7

فَهُوَ فِى عِيشَةٍۢ رَّاضِيَةٍۢ

वह मनभाते जीवन में रहेगा

101:8

وَأَمَّا مَنْ خَفَّتْ مَوَٰزِينُهُۥ

और रहा वह व्यक्ति जिसके वज़न हलके होंगे,

101:9

فَأُمُّهُۥ هَاوِيَةٌۭ

उसकी माँ होगी गहरा खड्ड

101:10

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا هِيَهْ

और तुम्हें क्या मालूम कि वह क्या है?

101:11

نَارٌ حَامِيَةٌۢ

आग है दहकती हुई

सूरह Al-Qaari'a के बारे में

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सूरह Al-Qaari'a में कितनी आयतें हैं?
सूरह Al-Qaari'a (महाविपत्ति) कुरान का अध्याय 101 है और इसमें 11 आयतें हैं।
क्या सूरह Al-Qaari'a मक्का में या मदीना में अवतरित हुई थी?
सूरह Al-Qaari'a एक मक्की सूरह है, कुरान का 101वाँ अध्याय।
सूरह Al-Qaari'a किस बारे में है?
क़यामत के दिन को “खड़खड़ाने वाली आफ़त” नाम देती है और हर जीवन को तराज़ू पर तौलती है — नेकी से भारी, या घातक रूप से हल्का।