سُورَةُ الهُمَزَةِ

Al-Humazaनिंदक

मक्की
9 आयतें~2 मिनट

उस निंदक और चुग़लख़ोर की निंदा करती है जो धन जमा करता है, यह गुमान करते हुए कि यह उसे हमेशा जीवित रखेगा।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

104:1

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَيْلٌۭ لِّكُلِّ هُمَزَةٍۢ لُّمَزَةٍ

तबाही है हर कचो के लगानेवाले, ऐब निकालनेवाले के लिए,

104:2

ٱلَّذِى جَمَعَ مَالًۭا وَعَدَّدَهُۥ

जो माल इकट्ठा करता और उसे गिनता रहा

104:3

يَحْسَبُ أَنَّ مَالَهُۥٓ أَخْلَدَهُۥ

समझता है कि उसके माल ने उसे अमर कर दिया

104:4

كَلَّا ۖ لَيُنۢبَذَنَّ فِى ٱلْحُطَمَةِ

कदापि नहीं, वह चूर-चूर कर देनेवाली में फेंक दिया जाएगा,

104:5

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْحُطَمَةُ

और तुम्हें क्या मालूम कि वह चूर-चूर कर देनेवाली क्या है?

104:6

نَارُ ٱللَّهِ ٱلْمُوقَدَةُ

वह अल्लाह की दहकाई हुई आग है,

104:7

ٱلَّتِى تَطَّلِعُ عَلَى ٱلْأَفْـِٔدَةِ

जो झाँक लेती है दिलों को

104:8

إِنَّهَا عَلَيْهِم مُّؤْصَدَةٌۭ

वह उनपर ढाँककर बन्द कर दी गई होगी,

104:9

فِى عَمَدٍۢ مُّمَدَّدَةٍۭ

लम्बे-लम्बे स्तम्भों में

सूरह Al-Humaza के बारे में

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सूरह Al-Humaza में कितनी आयतें हैं?
सूरह Al-Humaza (निंदक) कुरान का अध्याय 104 है और इसमें 9 आयतें हैं।
क्या सूरह Al-Humaza मक्का में या मदीना में अवतरित हुई थी?
सूरह Al-Humaza एक मक्की सूरह है, कुरान का 104वाँ अध्याय।
सूरह Al-Humaza किस बारे में है?
उस निंदक और चुग़लख़ोर की निंदा करती है जो धन जमा करता है, यह गुमान करते हुए कि यह उसे हमेशा जीवित रखेगा।