بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ تَبَّتْ يَدَآ أَبِى لَهَبٍۢ وَتَبَّ
टूट गए अबू लहब के दोनों हाथ और वह स्वयं भी विनष्ट हो गया!
سُورَةُ المَسَدِ
यह इकलौती सूरह है जो एक ख़ास ज़िंदा विरोधी की नाम लेकर निंदा करती है — अबू लहब, नबी का अपना चाचा।
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ تَبَّتْ يَدَآ أَبِى لَهَبٍۢ وَتَبَّ
टूट गए अबू लहब के दोनों हाथ और वह स्वयं भी विनष्ट हो गया!
مَآ أَغْنَىٰ عَنْهُ مَالُهُۥ وَمَا كَسَبَ
न उसका माल उसके काम आया और न वह कुछ जो उसने कमाया
سَيَصْلَىٰ نَارًۭا ذَاتَ لَهَبٍۢ
वह शीघ्र ही प्रज्वलित भड़कती आग में पड़ेगा,
وَٱمْرَأَتُهُۥ حَمَّالَةَ ٱلْحَطَبِ
और उसकी स्त्री भी ईधन लादनेवाली,
فِى جِيدِهَا حَبْلٌۭ مِّن مَّسَدٍۭ
उसकी गरदन में खजूर के रेसों की बटी हुई रस्सी पड़ी है